कानपुर, अगस्त 18 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। बारिश का मौसम प्राइमरी स्कूल के नौनिहालों पर भारी पड़ रहा है। स्कूल निर्माण के समय जल निकासी के इंतजामों की अनदेखी से स्कूल पहुंचने वाले रास्तों की खराबी बरसात में बच्चों से लेकर शिक्षकों और अभिभावकों के लिये मुसीबत बनी है। जरा सी बारिश होते ही कई स्कूलों में जलभराव हो जाता है। वहीं कई स्कूलों के रास्ते ऐसे हैं कि स्कूल पहुंचना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं नजर आता है। मंगलवार को हिन्दुस्तान ने पड़तला की तो स्कूलों की दशा साफ नजर आई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: प्राथमिक विद्यालय रामपुर में भरा पानीरसूलाबाद दूर दराज की बात छोड़िये रसूलाबाद कस्बे के निराला नगर वार्ड में स्थित कंपोजिट स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों व शिक्षकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। । मुख्य गेट तक हुए जलभ...