Kanpur News: पांच पुलिस कार्मियों की तैनाती में फेरबदल
कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी श्रृद्धा नरेंद्र पांडेय ने पुलिस महकमें में फेरबदल किए है। बीते दिवस एसपी ने मंगलपुर थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को सिंकदरा में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनाती प्रदान की गई। वहीं एसपी कार्यालय में वाचक रहे देव नारायण द्विवेदी को मंगलपुर थाना में अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया। रसूलाबाद में तैनात एसएसआई राम सिंह को मंगलपुर थाने में एसएसआई बनाया गया। वहीं रामकृष्ण मिश्रा को थाना रसूलाबाद से चौकी प्रभारी कस्बा रसूलाबाद बनाया गया, जबकि एसएसआई थाना मंगलपुर में तैनात रहे कमलेश यादव को डेरापुर थाने भेजा गया। एसपी ने सभी कार्मिकों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.