कानपुर, अक्टूबर 30 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के मजरा बालकिशन की मड़ैया के रहने वाले एक युवक ने गुरुवार शाम को नशे में पहले घर में रखे सामान में आग लगा दी। इसके बाद देर रात घर के पास खड़े एक आम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बालकिशन की मड़ैया गांव का रहने वाले पैंतीस वर्षीस मुकेश ने चार साल पहले भाई गणेशी की मृत्यु होने के बाद उनकी पत्नी सरिता से शादी कर ली थी। मौजूदा समय में वह चेन्नई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि उसकी पत्नी सरिता रनियां की एक फैक्ट्री में काम करती है। दो दिन पहले ही मुकेश गांव आया था। शराब के नशे में पत्नी से क...