कानपुर, सितम्बर 22 -- Kanpur News: रसूलाबाद। रसूलाबाद क्षेत्र के नैला सुजानपुर गांव में रविवार रात पशु व्यापारी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है। सर्विलांस टीम की मदद से चल रही जांच पड़ताल में पुलिस परिजनों पर शक जता रही है। थाना क्षेत्र के नैला सुजानपुर गांव निवासी अवधेश कुमार पशु व्यापारी हैं। वह पशुओं को खरीद बिक्री का काम करते हैं। रविवार रात वह परिवार सहित बाहर लेटे थे। रात में घर के पीछे से चढ़े बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपए नकदी सहित जमीन में गढ़ा जेवर पार कर लिया था। सोमवार को बिरहुन चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Barabanki News: सवा लाख रुपये नगदी समेत करीब दो लाख की चोरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पूंछताछ में पुलिस परिजनों पर शक जता रही है। मंगलवार को पुलिस ने तहरीर...