कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। पर्वों के आगमन से पहले ही मंहगाई का असर नजर आने लगा है। नवरात्र पर्व के दो दिन बाजार में दुकानदार साजो-सामान जुटाने के साथ त्योहरी खरीद की तैयारियों में डटे है। गत वर्षों की अपेक्षा इस बार फलों के दामों में इजाफा हुआ है। व्रत में प्रयोग होने वाले मेवे के दामों में भी भारी वृद्धि हुई है। खाड़ी देशों के बीच जंग की तपिश से सूखे मेवे के दामों में इजाफा होने की बात दुकानदार कह रहे है। बे-मौसम बारिश के कारण केला के अलावा अन्य फलों के दाम भी बढ़ गए है। स्थानीय बाजार में फलों की थोक मंडी नही है। चकरपुर फल मंडी से दुकानदार फल खरीद कर फुटकर बिक्री करते है। बे-मौसम बारिश के चलते केला के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि सेब की अवाक मंडी में होने से सेब के दाम भी पहले की अपेक्षा कम हुए है। इस...