कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर। डॉ. अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन में ऊर्जा प्रणालियां और जलवायु परिवर्तन के समाधान विषय पर छह दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम चल रहा है। इसका उद्देश्य ऊर्जा प्रणालियों, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा सतत विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों के ज्ञान और जागरूकता को बढ़ावा देना है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमृता भाटिया ने महाविद्यालयों में विद्यार्थियों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, इसके प्रमुख कारणों, दुष्प्रभावों तथा रोकथाम के उपायों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रदर्शन और सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से...