कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चुन्नीगंज के बदहाल पार्क का जीर्णेद्धार न कराने पर महापौर प्रमिला पांडेय ने नाराजगी जताई है। उद्यान विभाग के पर्यावरण अ​भियंता दिवाकर भास्कर से कहा कि तीन महीने पहले छोटे बच्चों ने इस पार्क की बदहाली की ​शिकायत की थी। तब पार्क की बाउंड्रीवॉल बनवाने से लेकर रंगाई-पुताई सहित सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए थे। आज तक वहां पर कुछ नहीं हुआ, शर्म की बात है, ऐसा कैसे चलेगा। बच्चों की ​शिकायत का भी ध्यान नहीं रखते हो। कोई दिक्कत है क्या, इस पर दिवाकर कुछ कह नहीं पाए। महापौर शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय ​स्थित समिति कक्ष में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के साथ जोन-4 के अधीन आने वाले पार्षदों की ​शिकायतें सुन रहीं थीं।

समस्याएँ और शिकायतें इस दौरान पार्षदों ने गलीपिट और नालियां क्षतिग्रस्त ह...