कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। चकेरी थाने के सामने संचालित देसी व अंग्रेजी शराब ठेके पर मंगलवार रात नियमों की धज्जियां उड़ती मिलीं। बाहर से पर्दा डालकर शटर के नीचे से शराब की बिक्री की जा रही थी, जबकि अंदर बैठकर लोग जाम छलका रहे थे। सिविल ड्रेस में पहुंची एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह की छापेमारी से ठेके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शराब पी रहे लोगों के साथ ठेका कर्मियों समेत 12 लोगों को पकड़ लिया। चकेरी थाने के सामने पुलिस की नाक के नीचे अंग्रेजी और देसी शराब के ठेके पर रात 10 बजे के बाद शराब की बिक्री ओवररेट में की जा रही थी। शटर के नीचे से शराब उपलब्ध कराने के साथ ठेके के बगल में बनी कैंटीन में लोग बेधड़क शराब पी रहे थे। कई बार से आ रही शिकायतों के बाद मंगलवार देर रात एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह सिविल वाहन और सादे ...