कानपुर, अक्टूबर 28 -- परीक्षा केंद्र और मूल्यांकन पर विश्वविद्यालय का पक्ष Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने डीसी लॉ कॉलेज के परीक्षा केंद्र, प्रथम वर्ष के नामांकन और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के 90 दिनों के अनिवार्य पाठ्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षा की पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर बहुत ही गंभीर है। सभी मामलों में नियमानुसार निर्णय लिए जा रहे हैं। कुलपति ने डीसी लॉ कॉलेज में होम सेंटर पर परीक्षा कराने की मांग पर कहा कि परीक्षाओं को नकलविहीन और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कॉलेज के परीक्षा केंद्र बदले जाते हैं। यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय की नियमावली के अनुसार अपनाई जाती है। उत्तरपुस्ति...