कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: सरवरवनखेड़ा। रनिया कस्बे में पामा रोड पर स्थित एक घर में धावा बोलकर बदमाशों ने गृहस्वामी व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर पीटने के साथ ही घर में इलाज कराने के लिए रखे साढ़े तीन लाख रुपये नगद व सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही घटना की छानबीन व बदमाशों की तलाश शुरू की है। मूलरूप से रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मकरंदपुर सरायां के रहने वाले राजन कुमार पुत्र राम गोपाल घरों में पत्थर लगाने की ठेकेदारी करते हैं। मौजूदा समय में वह रनियां कस्बे के श्याम सुंदर नगर मोहल्ले में पामा रोड पर मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बदमाशों ने दंपति को बंधक बना पीटा और लूट ले गए नगदी-आभूषण बुधवार शाम को खाना खाने के बाद वह पर...