कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी के पार्क में चल रही तरुण शाखा के दौरान फुटबॉल खेलने से मना करने पर विवाद हो गया। इस दौरान दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पनकी-ई ब्लॉक निवासी आदित्य कुमार शुक्ल ने बताया कि आठ जुलाई की शाम वह इलाके के राधा कृष्ण पार्क में चल रही तरुण शाखा में मौजूद थे। इसी दौरान विष्णु प्रताप सिंह उर्फ पारा ठाकुर अपने सात-आठ साथियों के साथ पहुंचे और फुटबॉल खेलने लगे। इस दौरान जब शाखा में मौजूद सभी लोगों ने उसे फुटबॉल खेलने से मना किया तो सभी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान शाखा में मौजूद गौरव मिश्रा और जितेंद्र सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके ...