कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी में एक अपार्टमेंट में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड पर लोहे का भारी गेट गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार देर रात गेट बंद करने के दौरान हुए हादसे में गार्ड उसके नीचे दब गया। घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने मैनेजमेंट पर गेट की मरम्मत न कराए जाने का आरोप लगाया। शिवनगर डूडा कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय विक्रम सिंह पनकी स्थित एक अपार्टमेंट में करीब तीन महीने से सिक्योरिटी गार्ड थे। शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे विक्रम ने एक कर सवार के लिए गेट खोला। इसके बाद वह गेट बंद करने लगे, तभी गेट को दोबारा खोलने के प्रयास के दौरान करीब चार कुंतल वजनी लोहे का गेट उनके ऊपर गिर गया। हादसे के बाद विक्रम गेट के नीचे दब गए। शनिवार सुबह करीब पांच बजे परिवार को उनके अस्पताल में भर्ती होने...