कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी के शिवालिक भवन निवासी श्याम दुबे ने बताया कि 17 सितंबर की रात पार्क नंबर-चार में गणेश महोत्सव आयोजन के दौरान आशीष पांडेय नशे में महिलाओं के बीच से मंदिर पहुंचा। रोकने पर विवाद हो गया। आरोप है कि आरती के बाद आशीष अपने साथी मान सिंह, शुक्ला जी और दो अज्ञात के साथ आया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान चंदे के 3449 रुपये भी गिर गए। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधि कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...