कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी बी ब्लॉक स्थित ओला शोरूम में मंगलवार देर रात आचनक आग लग गई। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक शोरूम में रखी कई गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थी। इलेक्ट्रानिक पैनल में शार्ट सर्किट होने के चलते शोरूम में आग लगने की संभावना जताई जा रही है। पनकी के बी ब्लॉक निवासी गौरव अरोड़ा के मकान में ओला बाइक का शोरूम है। मंगलवार रात करीब एक बजे शोरूम के अंदर अचानक आग लग गई। खिड़कियों से धुआं निकलता देखकर मकान मालिक गौरव ने मामले की जानकारी गुजैनी निवासी शोरूम के मैनेजर विजय व दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की तीन गाड़ियों ने पानी की लगातार बौछार कर करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू ...