Kanpur News: पनकी छठ घाट नहर की सड़क गड्ढों में खोयी
कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पनकी छठ घाट नहर की सड़क बीते पांच साल से जर्जर है। पुलिया पर इतने गड्ढे हैं कि सड़क खो गई है। इतने वर्षों से जर्जर सड़क पर आवागमन हो रहा है। हैरानी की बात है कि सिंचाई विभाग को पुलिया की जर्जर सड़क की भनक तक नहीं लगी जबकि नहर की सफाई और निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अफसरों का कई बार आना-जाना हुआ होगा। कल्याणपुर-पनकी मार्ग पर अरमापुर स्टेट के गेट से चंद कदम की दूरी पर पनकी छठ घाट नहर है। नहर की पुलिया से विजय नगर और कालपी नगर जाने वाले वाहन जाते हैं, जिसके चलते इस मार्ग पर दिनभर में हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। करीब 30 फीट लंबी पुलिया की सड़क पर छोटे-बड़े करीब 30 गड्ढे हैं। सड़क की गिट्टी हट जाने से पुलिया की तली तक दिख रही है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन एमके सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.