कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: सरसौल, संवाददाता। कानपुर नगर के छतमरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य अनूप तिवारी महाराज ने गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। आचार्य जी ने बताया कि व्यक्ति को अपने पद, समय, संपत्ति और शक्ति पर कभी अहंकार नहीं करना चाहिए और न ही उसका दुरुपयोग करना चाहिए। देवराज इंद्र को अहंकार हो गया था कि इन ग्वालों के वही अन्नदाता हैं। भगवान ने उनका अहंकार समाप्त कर संसार को उपदेश दिया। इस अवसर पर उमेश कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, अनुपम कुशवाहा, शुभम शुक्ला, गोपाल शुक्ला, भोला कुशवाहा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...