कानपुर, सितम्बर 9 -- Kanpur News: कानपुर। पद्मश्री श्यामलाल गुप्ता 'पार्षद' स्मृति संस्थान ने फूलबाग स्थित पार्षद वाटिका में 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा' के रचयिता पद्मश्री श्यामलाल गुप्ता 'पार्षद' की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर गुप्ता 'लाला भैया' को अंगवस्त्र एवं खादी सूत की माला के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शुभारंभ खादी ग्रामोद्योग महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने राम धुन गाकर किया और मांग रखी कि राष्ट्रकवि पार्षद जी को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। विधायक मुख्य अतिथि अमिताभ बाजपेई ने पार्षद जी के योगदान को बताया। यह भी पढ़ें- झंडा गीत रचयिता पार्षद जी की मूर्ति स्थापित किए जाने की मांग एमएलसी सलिल बिश्नोई न...