कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के आढ़न-पथार गांव को जाने वाले मार्ग के नाला पर पुल तो बन कर तैयार हो गया है परन्तु पुल के दोनों तरफ मिट्टी डालकर रास्ता नहीं बनाने से गांव के लोग पुराने पुल से ही निकलने को मजबूर है। अब बारिश के कारण पुल के पास मिट्टी डालने और रास्ता बनाने का काम भी बंद पड़ा है। इससे गांव के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मूसानगर क्षेत्र के आढ़न पथार गांवों के लिये जाने पर बनी पुलिस नीचे होने के कारण हर साल बाढ़ के पानी में डूबने से गांवों का रास्ता बंद हो जाता है। इसके चलते इस बार ऊंचाई पर नये पुल का निर्माण किया गया है। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद भी एप्रोच रोड नहीं बनने के कारण इस इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण शीतल निषाद, प्रमोद कुमार, भगवान सि...