कानपुर, सितम्बर 2 -- Kanpur News: सचेंडी। सचेंडी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति पर दूसरी शादी करने और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर टॉर्चर करने का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। हृदयपुर में रहने वाली मोहिनी दीक्षित के अनुसार, उनका विवाह नवंबर-22 में बर्रा-8 स्थित एक गेस्ट हाउस में अंकुर अवस्थी उर्फ चंदन से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति अंकुर अवस्थी, उसकी ननद पूजा उर्फ चांदनी और कामिनी अतिरिक्त दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध पर मारपीट की। वहीं, मार्च-24 में बेटे के जन्म के बाद ससुरालियों ने खर्च बढ़ने का ताना देते हुए उत्पीड़न और बढ़ा दिया। इसी दौरान उसे पति के एक अन्य महिला से संबंध होने की जानकारी मिली। आरोप है कि पति ने बिना बताए दूसरी महिला से विवाह कर लिया, जानकारी पर विरोध किया तो ससुरालि...