कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: कानपुर। स्वरूप नगर निवासी कनुप्रिया ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी नहीं हो पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता के अनुसार, अप्रैल 2012 में उनका विवाह आरके नगर में रहने वाले ऐश्वर्य प्रताप सिंह से हुआ था। आरोप है कि शादी के 10 दिन बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पति के दूसरी महिलाओं से संबंध होने की जानकारी हुई। विरोध करने पर पति ने मारपीट की और सास ने गर्म पानी डाल दिया, जिससे वह जल गई। इसके बाद नौ अक्टूबर 2025 को ससुरालियों ने मारपीट करने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...