कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रूरा और मैथा स्टेशन के मध्य स्थित पतरा रोशनमऊ में रेलवे की बाउंड्रीवॉल पर गेट लगाने को लेकर ग्रामीणों और रेलवे प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन सकी। ग्रामीणों के कड़े विरोध और अपनी पसंद की जगह पर गेट बनवाने की जिद के चलते गुरुवार को कार्य रोक दिया गया। अब उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में दो दिन बाद दोबारा बातचीत कर गेट लगाने का निर्णय लिया जाएगा। पतरा रोशनमऊ स्टेशन के बीच में डीएफसीसी द्वारा बनाई गई बाउंड्रीवॉल में ग्रामीणों को खेतों तक आने-जाने की सुविधा देने के लिए एक गेट लगाया जा रहा था। गुरुवार को जब डीएफसीसी की टीम गेट लगाने पहुंची, तो स्थानीय ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। यह भी पढ़ें- Firozabad News: कट बंद करने भड़के ग्रामीण, एनएचएआई ने हटाए बैरियर ग्रामीणों का तर्क था क...