कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता जीवन में कामयाबी के लिए छात्र-छात्राओं को डिग्री के साथ उद्योगों का अनुभव प्राप्त करना भी जरूरी है। इसके चलते अब विवि के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ उद्योग में काम सीखने का भी अवसर मिलेगा। सीएसजेएमयू में मंगलवार को बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग और विवि की ओर से आयोजित उद्योग-संस्थान बैठक में छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना और अप्रेंटिसशिप संबद्ध डिग्री कार्यक्रम से जोड़ने पर जोर दिया गया।विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल और कार्यक्षमता विकसित करना है। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम के तहत स्नातक और डिप्लोमा कर चुके छात्रों को उद्योगों में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दी जाती है। जिस...