कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। भाजपा महिला मोर्चा कानपुर उत्तर की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन शर्मा मंगलवार को पार्टी दफ्तर नवीन मार्केट पहुंचीं। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अगुवाई में पदाधिकारियों ने पगड़ी, तलवार और रोचना लगाकर स्वागत किया। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा और जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में गुंजन शर्मा पर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्हें 24 घंटे सक्रिय रहकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करना होगा। यहां सीमा एमबीए, किरन तिवारी, रीता पासवान, अंशु ठाकुर, सुरेंद्र गुप्त, राधा सैनी, वंदना परिहार, सुधा सिंह, नीतू सिंह, सीमा तिवारी, मंजू कटियार, अनामिका पाल, शीलू त्रिपाठी रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...