Kanpur News: पंप ऑपरेटर पर लगाया मारपीट व लूट का आरोप
कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। सीसामऊ में छह दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित होने की शिकायत करने पहुंचे अधिवक्ता के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पंप ऑपरेटर ने सहयोगी के साथ मिलकर अभद्रता व मारपीट की। इतना ही नहीं टाई से उनका गला कसकर मारने का प्रयास किया और जेब में रखे 3200 रुपये छीने। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सीसामऊ निवासी अधिवक्ता अंकुर सिंह की तहरीर के अनुसार उनके इलाके में छह दिन से पानी की सप्लाई नहीं आ रही थी। इस दौरान पानी की समस्या को लेकर 24 अगस्त की शाम को वह पी रोड पानी टंकी पर आपूर्ति की जानकारी लेने पहुंचे। आरोप है कि वहां पर मौजूद पंप ऑपरेटर से कर्मचारी कल्लू के बारे में पूछा तो वह अभद्रता करने लगा। पानी की समस्या का कारण पूछने पर वह गाली-गलौज करने लगा। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.