कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर स्थित न्यू कानपुर जंक्शन में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा कर नारेबाजी की। आरोप है कि कंपनी का ठेकेदार वेतन की कटौती करता है। महाराजपुर में न्यू कानपुर जंक्शन में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बताया कि कंपनी के ठेकेदार ने उनकी पासबुक व एटीएम अपने पास जमा कर लिए हैं। वेतन 24 हजार निर्धारित है। फंड कटकर 21 हजार रुपये मिलना चाहिए लेकिन ठेकेदार केवल आठ हजार रुपये देता है। आरोप है कि अधिकारी भी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं करते। इस संबंध में जब अधिकारियों से पक्ष लेने के लिए मिलने की बात कही गई तो सुरक्षा कर्मियों ने बैठक चलने की बात कह मना कर दिया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: मजदूरी मांगने पर राजमिस्त्री व मजदूर से मारपीट, बाइक व फोन छीना ठेकेदार सूरज सिंह ने फोन पर बताय...