कानपुर, अक्टूबर 31 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए न्यायालय में गुहार लगाई थी। न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि उसका निपटारा करवाने के लिए पुखरायां के मयंक शुक्ला, शाहजहांपुर के प्रवीण कुमार शर्मा, जहांगीरपुर के बल्लू उर्फ बृजेन्द्र व नरेन्द्र ने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...