कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: कानपुर। नौबस्ता में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, उनके पति घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। सीसामऊ निवासी अनिल गुप्ता की दूध डेयरी है। अनिल ने बताया कि नौबस्ता में रहने वाले एक रिश्तेदार की मोबाइल शॉप है। सोमवार को उनकी दुकान का उद्घाटन था। वह अपनी 55 वर्षीय पत्नी सुशीला के साथ दुकान के उद्घाटन में जा रहे थे। रास्ते में दासूकुआं मोड़ बसंत विहार में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान चालक ने भागने के प्रयास में पत्नी पर ट्रक का पहिया चढ़ा लिया। हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस दंपति को पास के निजी...