Kanpur News: नौकरी दिलाने का झांसा दे दुष्कर्म, बेटे को जान की धमकी
कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। एक महिला ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर जाल में फंसाने और फिर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्राइवेट कंपनी में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर एक व्यक्ति ने महिला से संपर्क बढ़ाया। पत्नी से मुलाकात कराने के बहाने उसे कई बार अपने घर बुलाया। 28 अक्टूबर को घर पहुंचने पर पानी पीने के कुछ देर बाद महिला को चक्कर आने लगे। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर पांच साल के बेटे को जान से मरवाने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। काकादेव के जेपी नगर निवासी महिला ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में ई-रिक्शा से पनकी जा रही थी। इस दौरान ई-रिक्शा में बैठे एक व्यक्ति ने उसकी बातचीत सुन ली। उसने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.