कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। खुद को सचिवालय में डिप्टी डायरेक्टर बताने के साथ ही सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाला मुख्य आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चार दिन पहले पीड़ितों की तहरीर पर पकड़े गए आरोपित सहित तीन नामजद व उनके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित का चालान करने के बाद उसके साथियों की तलाश में छापेमारी शुरू की है। गजनेर थाना क्षेत्र के चंद्रनगर के रहने वाले अरुण सिंह पुत्र बड़ेलाल के अलावा सिकहिला रसूलाबाद की ललिता देवी के पुत्र प्रशांत ्र, तिलौंची गजनेर के दीपक पुत्र अशर्फीलाल, सुघरदेवा शिवराजपुर के प्रदीप कुमार पुत्र_ सुरेश व खानचंद्रपुर रनियां आशीष पुत्र राम गोपाल ने अकबरपुर पुलिस को तहरीर देकर सरकारी नौकर...