कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कैंट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में दो दिवसीय सीआईएससीई नॉर्थ जोन एथलेटिक्स (बालक) प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इसमें सेंट एलॉयसिस और यूनाइटेड स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक जीते।प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी ने किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सेंट लॉरेंस के यश यादव प्रथम, सद सैयद स्कूल के शिवम दूसरे और सेंट एलॉयसिस के अनमोल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लांग जंप में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के आरव रावत प्रथम, सेंट एलॉयसिस के वेदांत तिवारी दूसरे और अद्विक यादव तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में मेथाडिस्ट हाईस्कूल के आराध्य शर्मा प्रथम, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के अविरल श्रीवास्तव द्व...