कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: कानपुर। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आठ से 11 अक्तूबर के बीच 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है। इसमें कानपुर के संजीव कुमार सिंह और अलका पाठक रेफरी की भूमिका निभाएंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दोनों को इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशियल नामित किया है। संजीव कुमार सिंह ने 2025 में वर्ल्ड एथलेटिक्स की कांस्य स्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2025 साउथ एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी ऑफिशिएटिंग कर चुके हैं। वहीं, अलका पाठक रेस वॉक की कांस्य स्तरीय रेफरी हैं और कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। उनकी उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- 600 मीटर दौड़ में जानवी ने जीता कांस्य पदक

हिंदी...