कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: नीम के पेड़ में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या -खल्ला डेरापुर में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा डेरापुर , संवाददाता।

घटना की जानकारी थाना क्षेत्र के खल्ला गांव के रहने वाले एक अधेड़ ने बीमारी से परेशान होकर गुरूवार दोपहर में गांव के बाहर एक नीम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने की जांच खल्ला गांव निवासी पचपन वर्षीय रज्जाक की शादी नहीं हुई थी। इस समय वह स्वांस की बीमारी से पीड़ित था। इसके चलते वह काफी तनाव में रह रहा था। गुरूवार को दोपहर में उसने गांव के बाहर खेत में खड़े एक नीम के पे...