Kanpur News: नीट छात्र को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। काकादेव में मामूली कहासुनी की रंजिश में आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर नीट की तैयारी कर रहे छात्र को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। छात्र के दोस्त ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसे भी पीट दिया। छात्र के लहूलुहान होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर काकादेव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कन्नौज के इंदरगढ़ निवासी गगनदीप चतुर्वेदी काकादेव स्थित शिवी बॉयज हॉस्टल में रहकर ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रहे हैं। उनकी तहरीर के अनुसार उन्होंने अपने परिचित विशाल तिवारी को कुछ रुपये उधार दिए थे। दो अक्तूबर को उनकी मुलाकात विशाल के रूममेट अभिषेक यादव से हुई। इस दौरान उन्होंने विशाल के बारे में पूछा तो अभिषेक ने उसके साथ नहीं रहने की बात कही। अगल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.