कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टे्रट सभागार में हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल व राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला आमंत्रित सदस्य के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा स्कूली वाहनों की सुरक्षा, फिटनेस एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए नियमित जांच एवं फिटनेस, वाहन चालकों एवं परिचालकों के सत्यापन की बात कही। वहीं विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के सुरक्षित परिवहन के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई ...