कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: कल्याणपुर। कल्याणपुर के नवशील धाम के पास शुक्रवार को नाले में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव‌ कई दिन पुराना होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाके के लोग युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक की उम्र लगभग 45 साल की होगी। मृतक लाल रंग की शर्ट और हाफ लोअर पहने था। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि शव सात से आठ दिन पुराना लग रहा है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल और इलाकाई लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...