कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। निरंतर सफाई व्यवस्था से त्रस्त वार्ड-14 की पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने शुक्रवार को इलाकाई महिलाओं को लेकर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही सात दिवसीय नाली झाड़ू कूड़ा आंदोलन की शुरुआत की। कार्यक्रम के दूसरे दिन पार्षद शालू सुनील कनौजिया और पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने महिलाओं के साथ सफाई कार्य किया। पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शिकायतों के बाद जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियां बजबजा रहीं हैं। जनता का जीना मुश्किल है। दूसरे दिन भी भाजपा की महिला पार्षद सड़कों पर झाड़ू और नाली लगा रही है जबकि वातानुकूलित कमरों में बैठे अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार और जन विरोधी मानसिकता से काम ...