Kanpur News: नारायणपुर गांव में कटखने बंदरों का आतंक
कानपुर, जुलाई 19 -- Kanpur News: सरसौल, संवाददाता। महाराजपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से कटखने बंदरों का आतंक जारी है। अब तक करीब एक दर्जन लोग बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं। बंदरों के आतंक से लोगों का छतों पर जाना और घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी सम्बन्धित विभाग बंदरों को नहीं पकड़ रहा है। नारायण गांव के निवासी राजकुमार पासवान, राजदेवी, रामकिशोरी की बेटी खुशी, प्रियांशी, राममनोहर गुप्ता, निरंजन यादव और लक्ष्मीनारायण पासवान समेत अन्य पर बंदर हमला कर घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले बंदरों ने छत पर लक्ष्मीनारायण को दौड़ाया था, जिससे बचने के प्रयास में वह दूसरे खंड से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्राम प्रधान सोनम गुप्ता ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.