कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: बिधनू। जामूं-जमरेही नहर पुल के पास स्थित नर्मदेश्वर मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी पर भोलेनाथ का शृंगार किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद आरती हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, दूध, दही, शहद, भांग, भस्म और पंचामृत अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की, जबकि शाम को शिवलिंग का फूलों और पूजन सामग्री से आकर्षक शृंगार किया गया। इस दौरान पुजारी हरि गोपाल त्रिपाठी, बाबू तिवारी, पप्पू गुरु बाबा, राजकुमार दीक्षित, सत्यनारायण त्रिवेदी, नागेंद्र कुमार त्रिवेदी, कौशल किशोर त्रिवेदी, सर्वेश पांडेय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कालेश्वर ...