Kanpur News: नहीं थम रहा उल्टी-दस्त व बुखार, बढे़ त्वचा रोग के मरीज
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। मौसम में बदलाव होने के बाद भी उल्टी, दस्त व बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, जबकि त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को उल्टी-दस्त बुखार के 425 मरीजों सहित कुल 1983 मरीज 29 स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित जन आरोग्य मेलों में उपचार कराने पहुंचे। इस मौके पर जहां लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। वहीं मरीजों की आंखों का परीक्षण कराया गया। मरीजों को निकटतम अस्पतालों में ही दवा व जांचों की सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन के निर्देश पर जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों में हर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन हो रहा है, लेकिन इसकी औपचारिकता पूरी किए जाने से मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि डॉक्टरों व कर्मियों की मनमानी भी चरम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.