कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में ड्रग एडिक्शन (नशे की लत) एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज के फार्माकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आरसी चौरसिया ने विद्यार्थियों को नशे की लत के विभिन्न पहलुओं और इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी। व्याख्यान के दौरान डॉ. चौरसिया ने बताया कि ड्रग एडिक्शन एक गंभीर स्वास्थ्य एवं सामाजिक समस्या है। इसका प्रभाव केवल नशे की लत से ग्रसित व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार और समाज भी इससे प्रभावित होते हैं। उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में फार्माकोलॉजी वि...