कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कानपुर। किदवई नगर पुलिस ने नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर की निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी भी बरामद की है। उस पर गैंगस्टर समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। किदवई नगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि, रेलबाजार के शांती नगर निवासी शिवम गुप्ता 20 अगस्त को गोशाला स्थित फिटनेस सेंटर में बैडमिंटन खेलने गए थे। रात करीब 10 बजे खेल खत्म होने के बाद बाहर आए तो उनकी स्कूटी गायब थी, जिसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने करीब 150 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक आरोपित स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर शनिवार रात बरगदिया तिराहा के पास से कानपुर देहात के शिवली स्थित परवतपुरवा गांव निवासी सुरेश उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया। ...