कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में नशेबाजी का विरोध करने पर आरोपितों ने मंदिर के पुजारी समेत उनके बेटे को बुरी तरह से पीटा। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ओमपुरवा निवासी विजय तिवारी के अनुसार, वह बालाजी मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते हैं। गुरुवार की रात 11 बजे वह बाजार से पूजा-पाठ का सामान लेकर घर लौटे थे। इस दौरान पड़ोसी प्रवीन पांडेय उर्फ मुन्ना समेत उसके साथी घर के बाहर खड़े होकर नशेबाजी कर रहे थे। इस पर पीड़ित ने आरोपितों को रोका तो आरोपित प्रवीन ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। साथ ही जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया। विजय के अनुसार, उसके बाद उनका बेटा शोभित घर के पास दवा लेने के लिए निकला। इस पर आरोपित पड़ोसी पारस, निखर, अमन अरन्तर उर्फ कंटर और प्रवीन पांडेय ने शोभित से म...