कानपुर, जुलाई 19 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। चित्रकूट भरतकूप के भैसौंधा गांव निवासी अरुण कुमार हमीरपुर डिपो में परिचालक है। अरुण ने बताया कि 19 जून को चालक बलखंडी प्रसाद के साथ बस का संचालन गोरखपुर से हमीरपुर रूट पर कर रहे थे। 20 जून की सुबह करीब तीन बजे बस झकरकटी अड्डे के बाहर खड़ी कर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। वह बैग गोद में रखकर बैठा था। इसी दौरान अचानक किसी ने खिड़की से नशीला स्प्रे छिड़ककर उसे अचेत कर दिया। 10 मिनट बाद होश आया तो बस लेकर आगे बढ़ गए। नौबस्ता में बैग देखा तो उसमें रखे 32 हजार रुपये गायब थे। बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...