कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर। नवरात्र के पहले दिन रविवार को बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन नृत्य, संगीत और काव्य प्रस्तुतियों से गुलजार रहा। कानपुर मेट्रो की 'शो योर टैलेंट' पहल के तहत 'आईना' संस्था के सहयोग से हुए कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से यात्रियों का दिल जीत लिया। बाल कलाकार हितांशी दुबे ने 'अयि गिरिनंदिनि' पर भरतनाट्यम और शुभि सिंह ने 'जब जिद पे आ गईं पार्वती' गीत पर कथक प्रस्तुत किया। प्रियांशी मिश्रा, उत्कर्ष दुबे और प्रवीर श्रीवास्तव समेत अन्य कलाकारों ने 'राम आएंगे' और 'मुकाबला' जैसे गीतों पर नृत्य कर तालियां बटोरीं। इसके बाद कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर किया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: सरस्वती विद्या मंदिर में नवरात्रि पर करियर काउंसलिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ...