कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सीएचसी झींझक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत चार नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी केयर किट वितरित किया गया। साथ ही पीसीपीएनडीटी और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि सीएचसी झींझक में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत चार नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाते हुए बेबी केयर किट वितरित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित निरंजन द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के विषय में बताया गया। साथ ही जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं व पुरूषों को बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न करने, बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करने, बालिकाओं को बालकों के समकक्ष समझा जाना तथा कन्या भ्रूण हत्य...