कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर। मालरोड नरोना चौराहे पर 1990 में स्थापित की गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की मूर्ति के ठीक सामने अवैध निर्माण को लेकर उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव हरप्रकाश अग्निहोत्री, पवन गुप्ता, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव निजामुद्दीन खां, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव इक़बाल अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव कृपेश त्रिपाठी, पूर्व पीसीसी सदस्य सुनील राठौर, अनिल बाजपेई, महेंद्र त्रिपाठी पुत्तू, अनूप श्रीवास्तव, ग्रीन बाबू सोनकर, रमाकांत मिश्रा, कासिफ बंटू, रीतेश यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...