कानपुर, नवम्बर 10 -- Kanpur News: सरसौल। नरवल क्षेत्र के अखरी गांव में बिजली पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रविवार देर रात विनोद गौतम की 45 वर्षीय पत्नी शारदा घर के बाहर किसी काम से आई थीं। तभी घर के सामने लगे बिजली के पोल से झूलते तारों की चपेट में शारदा आ गईं। तेज झटके के साथ वह दूर जा गिरी। आनन-फानन परिजन उन्हें पास के एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने शारदा को मृत घोषित कर दिया। नरवल थाना प्रभारी अनिल सिंह तोमर ने बताया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...