कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: कानपुर। नजीराबाद में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। कमला नगर निवासी 61 वर्षीय केशव राम एएनडी कॉलेज से इलेक्ट्रिशियन के पद से रिटायर्ड थे। परिवार में पत्नी आशा और तीन बेटे हैं। परिजन ने बताया कि मंगलवार सुबह वह साइकिल लेकर काम से जा रहे थे। रास्ते में जीटी रोड पर तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नजीराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...