Kanpur News: नगर पंचायत भूली, सड़क पर लग रही सब्जी बाजार
कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर नगर पंचायत की अनदेखी कहें या फिर मिलीभगत से सब्जीमंडी की आधी दुकानें बाढ़ापुर रोड पर लग रहीं हैं। अतिक्रमण के कारण सप्ताह में दो दिन जाम के हालात रहते हैं। करीब पांच सौ मीटर इलाके को पार करना आम लोगों के लिये चुनौती बना है।
सब्जी मंडी से बाढ़ापुर रोड पर जाम अकबरपुर कस्बे की सब्जी मंडी पहले पुराने स्टेट बैंक रोड के बड़े मैदान में लग रही थी। नगर पंचायत की ओर से वहां व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव पारित कर सब्जीमंडी को अशोकनगर में शिफ्ट किया था। उस समय भी सब्जी मंडी जाने पर नगर पंचायत ने बाढ़ापुर रोड पर जाम न लगने देने की बात कही थी। कुछ समय तक तो नगर पंचायत कर्मचारियों ने सख्ती दिखाई लेकिन अब सड़क पर ही बाजार सज रही है। दूर तक दुकाने लगने के कारण यहां से बाढ़ापुर, कुईतख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.