कानपुर, जुलाई 25 -- Kanpur News: कानपुर। नगर निगम ने चौराहों और मुख्य मार्गों पर बिना इजाजत के लगी होर्डिंग्स को शनिवार को अभियान चला हटवाया। मोतीझील से गोल चौराहा होते हुए गीता नगर क्रासिंग तक सड़क के दोनों पट्टी पर लगी होर्डिंग्स, बैनर हटा दिए। इसी तरह छपेड़ा पुलिया से काकादेव कोचिंग मंडी, हरि गर्ल्स हॉस्टल से ओमपुरवा तक भी अवैध विज्ञापनों को हटाया। प्रभारी अधिकारी विज्ञापन विजय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे अभियान में छोटी-बड़ी 350 होर्डिंग्स, बैनर, विज्ञापन पट्टिकाओं को हटवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...